फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर महिला को घसीटते हुए ले गए खेतों में, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत भड़ोली खुर्द में एक महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भड़ोलीखुर्द की प्रोमिला देवी पत्नी राजू राम ने तलाई थाना में चार लोगों के खिलाफ शिकायत करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात वह अपने घर पर अपने बच्चों के साथ टीवी देख रही थी। उसी समय उसका पड़ोसी रमेश चंद अपने घर की तरफ फोन पर गाली गलौज करता हुआ उसके आंगन में आ गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे पकड़ कर जबरदस्ती उसे अपने खेतों की ओर घसीट कर ले गया। वहीं जब उसने शोर मचाया तो उसका पति वहां पहुंच गया। उसी समय सुरेश कुमार, राजेश कुमार और सीता राम शराब के नशे में थे, गालीगलौज कर रहे थे। सब ने उसके पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना तलाई में भादंसं की धारा 354, 451, 323, 504, 506 और 34 भारतीय दंड संहिता के मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। उधर, घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें