फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डिजिटल भुगतान के जोखिमों से किया सावधान

विज्ञापन
हवाण में आयोजित वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर में उपस्थित लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
लोगों को बताए डिजिटल भुगतान के साधन
विज्ञापन

-हवाण में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा त्रिफालघाट ने नाबार्ड के सौजन्य से हवाण पंचायत में एक दिवसीय वित्तीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता शाखा सहायक प्रबंधक संजय कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि बदलते समय में वित्तीय ज्ञान और डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान के साधनों, इनके सुरक्षित उपयोग के तरीकों और संभावित जोखिमों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। संजय कुमार ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बचत की आदत बचपन से विकसित करने और ऋण का उचित उपयोग समय पर करने पर जोर दिया। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि इस शिविर से प्राप्त ज्ञान को परिवार, मित्र और समाज के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें