फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर का पुजारी हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार, तलाशी के दौरान मिली आपत्तिजनक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के बजोहा में शनिदेव मंदिर के पुजारी को हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुजारी ने शराब के नशे में धुत होकर एक गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया। गाड़ी के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। जबकि पुलिस ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण मस्त राम, राकेश टब्बू, रत्न लाल, रमेश व दलेल सिंह ने पुलिस को बताया कि इस पुजारी को अब मंदिर में नहीं रखा जाएगा, क्योंकि इसकी गलत आदतों से ग्रामीण भी परेशान हैं। पुलिस ने पुजारी के कमरे की तलाशी ली तो कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने पुजारी के विरुद्ध मामला दर्ज लिया है। इसकी डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर के पुजारी को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कहा कि शहर में शांति बनी रहे इसके लिए जो भी कानून का उल्लंघन करता है उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें