फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से भरी जीप को पकड़ा, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चुनाव ड्यूटी में लगी पशुपालन विभाग की टीम ने मवेशियों से भरी एक जीप को पकड़ा है। मवेशियों की टांगों को क्रूरता से बांधा गया था। हालांकि आरोपी चालक ने मौके से जीप को भगाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर जीप को पकड़ लिया। विभागीय अधिकारी की शिकायत पर घुमारवीं थाना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में पशुपालन विभाग बिलासपुर के सहायक निदेशक सतीश कुमार ने बताया है कि शुक्रवार रात को वह अपनी टीम के साथ चुनाव ड्यूटी के दौरान घुमारवीं के कुठेड़ा बाजार में मौजूद थे। इसी बीच मवेशियों से भरी एक जीप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक जीप को भगा कर ले गया। उन्होंने ने भी जीप का पीछा शुरू किया और पन्याला के पास पकड़ लिया।
जीप की जांच करने पर उसमें पांच भैंस और दो कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे थे और उनकी टांगे रस्सियों से बंधी हुई थी। उसके बाद पुलिस को बुलाया गया और मवेशियों को अन्य वाहनों से वापिस वहीं भेजा गया, जहां से जीप चालक उन्हें खरीद कर लाया था। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी सोम पाल गांव खेड़ी डाकघर झाड़वन जिला सहारनुपर उतर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन

17 भैंसों और 22 कटड़ों से भरा कैंटर पकड़ा
बिलासपुर। स्वारघाट थाना पुलिस ने क्रूरतापूर्ण तरीके से मवेशियों से भरे एक कैंटर को पकड़ा है। कैंटर में ठूंस-ठूंस कर 17 भैसें और 22 कटड़े भरे हुए थे। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने स्वारघाट बाजार में नाकाबंदी की थी। इसी बीच कैंटर (टेंपो) को रोका गया। कैंटर पर फट्टे और काले रंग का तिरपाल लगा हुआ था। खोलकर देखने पर उसमें 17 भैंसें और 22 छोटे कटड़े ठूंस-ठूंसकर भरे थे। इन मवेशियों के मुंह से झाग निकल रहे थे। सांस भी सही से नहीं ले पार रहे थे। पुलिस ने इन मवेशियों को कैंटर से उतारा और उनके मालिक को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अफताब निवासी गांव अमीरनगर जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें