फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बुजुर्ग आत्महत्या मामले में पड़ोसियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप साबित हुए तो होगी गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपियों में दो महिलाएं, एक पुरुष शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के हटवाड़ पंचायत के देहरा गांव में बुजुर्ग व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच में यदि आरोप साबित होते हैं तो आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन

शनिवार को देहरा गांव के 70 वर्षीय दलजीत सिंह ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इसमें पड़ोसियों पर भूमि कर कब्जा कर परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह जालंधर में कार्य करता है। घर में बुजुर्ग मां बाप रहते थे। पिछले कुछ साल से पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। जमीन विवाद के चलते पड़ोसी लगातार उसके पिता को मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे। इस कारण उसके पिता परेशान रहते थे। अब पड़ोसियों के परेशान करने की वजह से पिता ने जान दी है। उधर, थाना प्रभारी देवा नंद ने बताया कि देहरा गांव के दलजीत सिंह की मौत के संदर्भ में सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा मृतक के बेटे के बयान दर्ज किए गए हैं। तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें