शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना में वाटर गार्ड व उस के साथी के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस थाना में पंचायत द्वारा रखे गए जलरक्षक अयज कुमार निवासी सुन्हाणी ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह जल शक्ति विभाग में बतौर पंचायत द्वारा धरोटी जल भंडारण टैंक पर तैनात है। ड्यूटी सुबह व शाम को पानी छोड़ना व बंद करना है। जब 6 जून को रात सवा नौ बजे टैंक पर व्हीलों को चेक करके अपने साथी के साथ वापस मोटर साइकिल पर घर आ रहा था कि सुन्हाणी पंचायत घर के समीप सन्नी राणा, रोहित कुमार व रणवीर राणा उनसे मिले। तीनों शराब के नशे में धुत थे। तीनों सड़क पर मोटरसाइकिल के आगे आ गए। जब हटने को कहा तो तीनों गालियां निकालने लगे और हाथापाई पर उतर आए। जब उनसे बच कर निकल गए तो तीनों ने धमकी देते हुए कहा कि आज बच गए लेकिन आगे नहीं छोड़ेंगे।
थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अजय की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।