फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं थाना में 6 लोगों के खिलाफ उपद्रव मचाने, मारपीट करने को लेकर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने संजीवन कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव बछड़ी डाकघर मोरसिंघी की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ उपद्रव मचाने, मारपीट करने तथा जान से खत्म कर देने की धमकियां देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संजीवन कुमार का आरोप है कि जगदीश कुमार, उसका पुत्र, पुत्री, पत्नी तथा राजेश व उसके पुत्र ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। शिकायत में कहा गया है कि उसकी पत्नी के पेट में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस की एक टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस टीम जैसे ही बछड़ी गांव पहुंची तो पता चला कि पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं लेकर चले गए हैं। पुलिस की टीम ने अस्पताल में पहुंचकर पीड़िता का मेडिकल करवाया तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मामले के आरोपी उनके पेड़ों की कांट-छांट कर देते हैं।
यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उपद्रव मचाते हुए उनके मवेशी खाना की दीवार को भी तोड़ डाला है। यह भी आरोप है कि जगदीश, उसके बेटे, पुत्री तथा पत्नी ने शिकायतकर्ता तथा उनके परिजनों को जान से खत्म कर देने की धमकियां भी दी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें