फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार खाई में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के दौहड गांव में एक कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। घायल का उपचार जिला अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को जब्बल-खारसी सड़क पर दौहड नामक जगह पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल को खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस की मदद से मारकंड अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान जगदीश कुमार, निवासी गांव सायर, डाकघर डोभा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें