फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर के गंभरोला में खाई में गिरी कार, बिहार के पर्यटक दंपती की मौत

Fri, 07 Apr 2023 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर गंभरोला में पर्यटकों की एक कार खाई गिर गई। हादसे में कार सवार पर्यटक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
































जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले के बेलागंज का परिवार मनाली में घूमने आया था। बुधवार रात को मनाली से लौटते वक्त उपमंडल श्री नयनादेवी जी के गंभरोला में उनकी कार गहरी खाई में गिर गई। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया।































यहां प्राथमिक उपचार के दौरान दिलीप कुमार (60)और गायत्री देवी (55) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए दंपती के बेटे सूरज और आंध्र प्रदेश के कृष्णानगर जिला हिसार पाली गांव निवासी चालक नंदीश लक्ष्मी नरसिम्हा (50) घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
































डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।











उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के डडवाल स्थान पर दो कारों की तीखे मोड़ पर टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक कार नाली में घुस गई और दूसरी कार पैरापिट से टकराने के बाद सड़क से लुढक़ गई और एक पेड़ के साथ टकराने के बाद रूक गई।







जानकारी के अनुसार एक कार किरतपुर से बिलासपुर और दूसरी कार स्वारघाट से कैंचीमोड़ की तरफ जा रही थी। तभी तीखे मोड़ पर इनकी टक्कर हो गई। कार में कार चालक के साथ एक अन्य युवक सवार था। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। गनीमत यह रही कि पैराफिट से टकराने के बाद कार की गति कम हो गई और कार पेड़ की तरफ घूम गई। अगर दूसरी तरफ घूमती तो कार खड्ड में जाकर गिरती। हादसे में कार को काफी नुक्सान हुआ है। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें