महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में सम्मानित करते मुख्य अतिथि । संवाद
घुमारवीं कॉलेज में हुआ कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं/भराड़ी (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में कॅरियर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सेल और बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। इसमें नामी कंपनियों ने विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू में घुमारवीं कॉलेज राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट और राजकीय महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स का लाभ लेते हुए अपना कौशल विकास करना चाहिए। युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए ताकि हर क्षेत्र में वह रोजगार प्राप्त करें। इस मौके पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्रो. सीता राम, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. पूजा शर्मा, प्रो. राजीव चौहान और प्रो. कुणाल मौजूद रहे।