फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संतोषी प्राइवेट आईटीआई में 10 जून को होगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

Mon, 08 Jun 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आईटीआई पास युवा या द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। संतोषी प्राइवेट आईटीआई दकड़ी चौक घुमारवीं में 10 जून को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन




इस रोजगार मेले में सार्क इंडस्ट्री चंडीगढ़, हिमसार टेक्नोमियर बद्दी, सार्क जेनिक्स (झारमाजरी, बद्दी, एमफोर्स ऑटो टेक लिमिटेड झारमाजरी, एम्ब्रोस ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, एमटी ऑटो क्राफ्ट बरोटीवाला, जेएसके इंटरनेशनल एलएलपी यूनिट-3 झामजरी, सिनर्जी थ्रिसलिंगटन नालागढ़, खोसला इनोपैक झारमाजरी, टीवीएस आपूर्ति नालागढ़ जैसी बड़ी कंपनियां भाग लेंगी। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, मोटर मैकेनिक सहित किसी भी ट्रेड से आईटीआई पास युवा या द्वितीय वर्ष में आईटीआई कर रहे अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 13,700 से लेकर 22,000 तक प्रतिमाह मानदेय प्लस ओवरटाइम दिया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य आईटीआई छात्रों को उनके कौशल के अनुसार तुरंत रोजगार उपलब्ध कराना है। सभी कंपनियों में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। संस्थान प्रबंधन ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वह इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और 10 जून को समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें