फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मीटर से आधार कार्ड लिंक कराने के लिए कल से लगेंगे शिविर

Wed, 04 Dec 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-11 दिसंबर तक करा सकते हैं उपभोक्ता केवाईसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्युत उपमंडल-1 बिलासपुर के तहत विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी कराने के लिए बोर्ड छह दिसंबर से शिविर लगा रहा है। केवाईसी के तहत उपभोक्ताओं का आधार कार्ड मीटर के साथ लिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन

आधार से मीटर लिंक करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक ही है। इसलिए बोर्ड विशेष शिविर लगा इस कार्य को पूरा कर रहा है। इस केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल व मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो वह चाहिए। इन सब दस्तावेजों के साथ वह निर्धारित स्थान पर जाकर केवाईसी करवा सकते हैं। केवाईसी के लिए 6 दिसंबर को ग्राम पंचायत दयोली व नोग, 7 दिसंबर को सिहड़ा, कुड्डी, बैरी रजादियां व जबली, 9 दिसंबर को निचली भटेड़, कोठीुपरा व छड़ोल, 10 दिसंबर को बरमाणा, कल्लर व धार टटोह और 11 दिसंबर को परोही व पंजगाईं में शिविर लगेगा। स्थानों पर बोर्ड के कर्मचारी 10 बजे से लेकर 4 बजे तक उपभोक्ताओं की की केवाईसी करेंगे। यदि किसी उपभोक्ता की मृत्यु हो चुकी है तो उसके परिवार का सदस्य आधार कार्ड साथ लाए। इसके बाद भी कोई उपभोक्ता अपने मीटर की केवाईसी नहीं करवाता है तो उसे विद्युत बिलों में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें