फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे के खिलाफ जिले में चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायतों पर नशेड़ियों के स्थानों को किया जाएगा चिन्हित
विज्ञापन

- सप्ताह के एक दिन पंचायत स्तर पर कराई जाएगी खेल गतिविधियां
- रेडक्रॉस सोसायटी ने तैयार किया ड्राफ्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बढ़ रहे नशे के चलन को रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले की रेडक्रॉस सोसायटी ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है। प्रशासन ने सभी विभागों को शामिल करते हुए ड्राफ्ट को स्वीकृति दे दी है।
मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें रेडक्रॉस सचिव अमित ने नशे के विरुद्ध अभियान का ड्राफ्ट रखा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने इस पर हामी भरते हुए जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी पंचायतों में ऐसे स्थान चिन्हित करें, जहां नशे का अधिक सेवन और खरीद फरोख्त हो रही है। ऐसे क्षेत्रों को हॉट स्पॉट कहा जाएगा। हॉट स्पॉट में पुलिस के सहयोग से नशे पर लगाम लगाई जाएगी। इसके अलावा जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी को कहा गया है कि सप्ताह का एक दिन तय करके विभिन्न क्षेत्रों में खेल विभाग की ओर से खेलकूद गतिविधियां करवाकर युवाओं को खेलकूद की आदत लगाई जाए। इस मौके पर एसडीएम बिलासपुर अभिषेक गर्ग, डीएसपी मदन धीमान, जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल, जिला खेल अधिकारी रवि शंकर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शैली गुलेरिया, नगर परिषद घुमारवीं से मनोज शर्मा, पंचायती राज विभाग से विश्वनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बैठक में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय बनाने और खेलकूद गतिविधियां करवाने, निजी और सरकारी स्कूलों में होने वाली पीटीए बैठक में नशे को लेकर अभिभावकों के साथ विशेष चर्चा करने, उपमंडल स्तर पर सभी एसडीएम की ओर से नशा निवारण कमेटी का गठन करने, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर ट्रेंड चलाने और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लघु फिल्में बनाने के भी निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें