आनी (कुल्लू)। आनी विकास खंड कार्यालय में बीपीएल परिवारों को सरकारी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 12 अगस्त तक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन आनी खंड की 11 पंचायतों से करीब 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने की। कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने लोगों को विभागों की ओर से संचालित योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों सहित योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर खंड विकास परिषद आनी के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, नायब तहसीलदार मोती राम चौहान, खंड विकास अधिकारी विवेक टेसू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर, अमर ठाकुर, विनोद कटोच और गोपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।