फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैडेट्स ने कोठीपुरा में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
कोठीपुरा स्कूल में सफाई करते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
स्कूल परिसर की सफाई के बाद ग्रामीणों को जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में एनसीसी कैडेट्स ने विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत स्वच्छता की शपथ के साथ हुई।
कैडेट्स ने टीमों में बंटकर विद्यालय परिसर, प्रार्थना सभा स्थल, खेल मैदान और पैदल मार्गों की सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक कचरा और झाड़ियां हटाई गईं। कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय परिसर को भी व्यवस्थित किया गया। एकत्रित गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग किया गया।
विज्ञापन

कैडेट्स ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेशों की पट्टिकाएं लेकर उन्होंने लोगों को स्वच्छता के महत्व और एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। लोगों से कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। एनसीसी अधिकारी भूपेंद्र ठाकुर और शिक्षकों ने कैडेट्स को स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें