फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक बाईपास का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो एफआईआर के लिए रहे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण के साथ-साथ बिलासपुर में बाईपास के निर्माण की गति बहुत धीमी है। बाईपास निर्माण की धीमी गति को देखते हुए एसडीएम बिलासपुर ने मंगलवार को कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस निर्माण दिसंबर माह तक पूरा हो जाना चाहिए। नहीं तो प्रशासन एफआईआर दर्ज कराने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के आदेश पर सोमवार को एसडीएम और सीओ ने बाईपास के निर्माण का निरीक्षण किया। अधिकारी इसके बाद ग्राम खोंदलपुर स्थित निर्माणाधीन पुल पर पहुंचे और कार्यदायी एजेंसी के अधिकारियों को मौके पर तलब कर लिया। कार्यदायी एजेंसी के अधिकारी राजन श्रीवास्तव, उप मैनेजर सुशील कुमार सिंह, इंजीनियर विजय सिंह आदि मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कार्य धीमी गति से चलने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने अब तक लॉकडाउन आदि की समस्या बताई और कहा कि वर्तमान में मिट्टी का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि तीन ठेकेदार मिट्टी का काम कर रहे हैं और वह जनवरी के अंत तक बाईपास चालू कर देंगे। एसडीएम ने कहा कि मिट्टी के ठेकेदारों की संख्या बढ़ाओ और दिसंबर में बाईपास चालू हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही ऐसे ही चलती रही और बाईपास का काम समय से पूरा नहीं हुआ तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरा न सही एक तरफ का बाईपास शीघ्र ही दिसंबर में चालू हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और ठेकेदारों की संख्या बढ़ाओ और उन्हें भी समय-समय पर कार्य प्रगति के बारे में बताते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें