फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं-निहाण और घुमारवीं-घट्टू रूट पर रविवार को भी चले बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व वार्ड सदस्य ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस रूट भी रहते हैं बंद, होती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के तहत घुमारवीं -निहाण व घुमारवीं-घट्टू बस रूट को रविवार को भी चलाने की मांग उठाई गई है। ग्राम पंचायत हरलोग के पूर्व वार्ड सदस्य मान सिंह ने इस मांग को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि घुमारवीं डिपो की दो बसें ग्राम पंचायत हरलोग, रोहिण, सरयून, चलहैली, तियून खास के लोगों को लाभान्वित करती हैं। परिवहन निगम की ओर से इन बसों को रविवार के दिन बंद किया गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि रविवार को इस क्षेत्र में निजी बसें भी नहीं आती हैं, जिस कारण लोगों को किराए के वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी होता है और उनका समय बर्बाद होता है। ग्रामीणों में संत राम, रूपलाल, रमेश कुमार, अरविंद, देशराज सहित अन्य ने बताया कि इसके अलावा इस क्षेत्र के लिए बिलासपुर-जाहू वाया हरलोग-कुठेड़ा बस रूट चलता था, जिसे बंद किया गया है। इस बस रूट के बंद होने के बाद यहां पर निजी बस रूट चलता था। यह भी अब बंद हो गया है, जिससे कॉलेज विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग उठाई कि इस रूट को बहाल किया जाए। साथ ही रविवार के दिन घुमारवीं -निहाण और घुमारवीं-घट्टू बस रूट को चलाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें