फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बसें सरकार की रैली में, लोग हुए वे बस

विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं में 50 प्रतिशत रूटों पर नहीं चली बसें
विज्ञापन

-परिवहन निगम ने लोगों की सुविधा अनुसार किया बसों का प्रबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कांग्रेस सरकार के एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा धर्मशाला में मनाए जा रहे जश्न में परिवहन विभाग की बसों को भेजने से जिले में कुछ रूटों पर सोमवार को बस सेवाएं ठप रहीं। हालांकि परिवहन निगम की ओर से लोगों की सुविधा अनुसार बसें चलाई गईं।
विज्ञापन

जिले भर से 69 बसें सरकार के जश्न समारोह में भेजी गई थी। इसमें 39 बसों में बिलासपुर से कांग्रेस के कार्यकर्ता धर्मशाला गए थे और 30 बसें कांगड़ा के लिए भेजी गई थीं। इसके बाद लोगों को अधिकतर निजी बसों में सफर करना पड़ा। जिले के कुछ क्षेत्रों में निजी बसों का आना-जाना बहुत कम है, इससे उन लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिलासपुर-बंदला रूट पर सुबह के समय केवल एक बस चलाई गई। इसमें अधिक संख्या में यात्रियों ने सफर किया। बंदला से 8:15 पर आने वाली बस भी नहीं आई। हालांकि इस रूट पर शाम के समय बसें भेजी गईं। वहीं घुमारवीं सब डिपो की 15 बसें धर्मशाला भेजी गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कई रूट प्रभावित हुए हैं। अन्य दिनों के मुकाबले सोमवार को बसों में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में इस बार सोमवार को लोगों को बसों के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। बसों के धर्मशाला रवाना होने से घुमारवीं में सोमवार को 50 प्रतिशत रूटों पर बसें नहीं चलीं। इसमें घुमारवीं से ऋषिकेश, घुमारवीं से बल्ली, घुमारवीं से सिल्ह बरोटा, घुमारवीं से पिपलुघाट, घुमारवीं से ज्योरिपतन, घुमारवीं से दाडी भराड़ी, घुमारवीं से चलेहली, घुमारवीं से त्रिफलघाट, घुमारवीं से लदरौर, घुमारवीं से भराड़ी, घुमारवीं से जाहु, घुमारवीं से कुठेड़ा, घुमारवीं से करलोटी, घुमारवीं से लठ्यणी, घुमारवीं से मरोतन, घुमारवीं से कोसरिया, घुमारवीं से नाघ्यार, घुमारवीं से गाह घोड़ी, घुमारवीं से मोरसिंघी, घुमारवीं से थुराण और घुमारवीं से बरोटा आदि रूट प्रभावित हुए। हालांकि घुमारवीं में लोकल रूट पर सवारी ढोने के लिए प्राइवेट बसे भी चलती हैं। मगर सोमवार को इन रूटों पर बसों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कटौती के कारण निजी बसों में भी सवारियों को जगह नहीं मिल रही थी। उधर, घुमारवीं बस अड्डा प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि सोमवार को घुमारवीं सब डिपो से धर्मशाला के लिए 15 बसें भेजी गई हैं। सोमवार शाम तक सभी बसें वापस अपने डिपो पहुंच जाएंगी। मंगलवार से बसें अपने रूटों पर नियमित रूप से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें