फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोटधार क्षेत्र में रविवार को बस सेवा बाधित, ग्रामीण परेशान

Sat, 20 Jun 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी बस सेवा बंद रहने से लोगों को किराए के वाहनों से करना पड़ता है सफर
विज्ञापन

प्रशासन से नियमित परिवहन सुविधा देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार इलाके में आवागमन करने के लिए बस सेवा नहीं मिलती है। इससे मलराओं, जड्डू, कुलज्यार, कड़ोहघाट, जोहड़ सुंदरी, गाह, घोड़ी, गड़याना, बेला, बोहवी, नेरी, ससोटा, जोहड़ सहित आसपास के अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं, जबकि क्षेत्र में सप्ताह के अन्य दिनों में सरकारी और निजी बसों का संचालन होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने नियमित बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को भी लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए बाजारों, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें मजबूरी में निजी वाहनों को किराए पर लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों खर्च होता है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ग्राम पंचायत मलराओं के उप प्रधान नरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि शाहतलाई से गाह-घोड़ी के लिए सुबह 9:40 बजे एक बस चलती है, लेकिन यह सुविधा केवल सप्ताह के छह दिनों तक ही सीमित है। रविवार को बस सेवा बंद रहने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। ग्राम पंचायत मलराओं के प्रधान सुखदेव, उप प्रधान नरेंद्र सिंह चंदेल, वार्ड सदस्य संतोष सिंह, कविता देवी, तीर्थ राम, सीता देवी, मान सिंह, मनोज कुमार, चमन लाल, संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से रविवार को भी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि नियमित परिवहन सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें