फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu, 21 Aug 2025 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला का पति हुआ घायल
विज्ञापन

शहर के साथ लगते बध्यात में हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते बध्यात में बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। स्कूटी चला रहा उसका पति घायल हो गया। सदर थाना में बस चालक पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल घुमारवीं के औहर के महेंद्र पाल अपनी पत्नी जमना देवी के साथ स्कूटी पर बिलासपुर की ओर आ रहे थे। बध्यात में पहुंचने पर उनके आगे चल रही एक निजी बस सवारियां उतारने के लिए रुकी। स्कूटी सवार महेंद्र पाल बस को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी निजी बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जमना देवी को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र पाल का उपचार चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि हादसे में शामिल बस को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें