फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी में डिपो के आटे में निकले कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राशन के डिपो में उपलब्ध आटे में गोले और कीड़े निकल रहे हैं। इससे सस्ते राशन में आटे को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्री नयना देवी के चंगर क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को समाजसेवी कमल देव निवासी तरसुह ने जारी किया है। कमल देव का कहना है कि सरकार इस कोरोना काल में गरीबों को राहत देने के लिए सस्ता राशन दे रही है। लेकिन सस्ते राशन के रूप में कंपनियां खराब आटा परोस रही हैं। कमल देव ने बताया कि तीन-चार लोगों ने मिलकर डिपो से एक बोरी आटे की ली। आटे की बोरी सील बंद है। लेकिन बोरी में एक तरफ छेद हुआ है। जब छेद से आटा निकाला तो उसमें आटे की जगह आटे के गोले बाहर निकले।
विज्ञापन

यही नहीं इस आटे के ऊपर काले रंग के कीड़े भी चल रहे हैं। कमलदेव ने खाद्य आपूर्ति विभाग पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को समय-समय पर जो कंपनियां समान दे रही हैं उनका औचक निरीक्षण करना चाहिए। कमल देव ने कहा कि कंपनी नालागढ़ में है। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक बृजेश सिंह पठानिया ने उक्त मामले में कहा कि वे खुद मौके पर जाकर सारे मामले की गहनता से जांच करेंगे। कोताही कहां बरती गई इसके बारे भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें