फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ शातिर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत धराड़सानी गांव में शातिरों ने बुधवार आधी रात को घर में घुसकर दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। घर वालों ने पता चलते ही शोर मचाया तो वह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस के अनुसार धराड़सानी गांव निवासी निर्मला देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रात आठ बजे खाना खाने के बाद सो गए। आधी रात को घर के बाहर दरवाजों और खिड़कियों को तोड़ने की आवाज सुनाई दी। निर्मला देवी ने कमरे की लाइट जलाई लेकिन वह नहीं जली तो अपने बेटे बलबीर को आवाज लगाकर मोबाइल फ ोन से लाइट जलाकर खिड़की के पर्दे को हटाकर देखा तो चार आदमी जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे और बरामदे में डंडों से दरवाजों और खिड़कियों के शीशे तोड़ रहे थे।
निर्मला देवी ने घर की छत पर जाकर शोर मचाया। अंधेरा होने की वजह से वह उन्हें पहचान नहीं सकी। इतने में गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए और अपराधियों को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। घटना से गांव के लोग काफी सहमे हुए हैं। कार्यकारी पुलिस थाना प्रभारी झंडूता संतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। मामला दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें