फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र राष्ट्र का भविष्य : देवव्रत

Mon, 02 Feb 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा समिति की जिला इकाई की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर  पाठशाला घुमारवीं में मेंधावीं छ
विज्ञापन
मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का हुआ समापन
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा समिति की जिला इकाई ने 16 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। हिमाचल शिक्षा समिति की जिला इकाई की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में वर्ष 2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ, जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र देवव्रत मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने जिलेभर के कुल 16 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। देवव्रत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेधावी छात्र राष्ट्र का भविष्य हैं। लगन और परिश्रम के बल पर वे न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। समारोह में जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें गेहड़वीं से अनामिका आरुषि श्रेया और वैष्णवी झंडूता से अंशित शर्मा , श्रीशन सिंह चंदेल, घुमारवीं से करीषिका और दीपांशी, ऋषिकेश क्षेत्र से प्रद्युम्न और ऐश्वर्य, निहाल से वंशिका, नम्होल से सिमरन ठाकुर, गेहड़वीं से नंदिता और अजय कुमार सहित बिलासपुर रौड़ा सेक्टर से शिवांश चौहान और शिवम ठाकुर शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित सभी सरस्वती विद्या मंदिरों की वार्षिक योजना के क्रियान्वयन को लेकर संयुक्त बैठक भी आयोजित हुई। इसमें सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और जिला मंत्री ओंकार चंद समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें