हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में आयोजित इंटर-ब्रांच प्रतियोगिता ब्रिज ब्रॉल में भाग लेने वाल
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में इंटर-ब्रांच प्रतियोगिता का आयोजन
-स्टिक से बने ब्रिज की मजबूती पर हुआ मुकाबला, डेमोगॉर्गन टीम प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में सिविल इंजीनियरिंग सोसायटी की ओर से दो दिवसीय इंटर-ब्रांच प्रतियोगिता ब्रिज ब्रॉल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों को 250 पॉप्सिकल स्टिक्स प्रदान की गईं, जिनकी मदद से टीमों ने अपने-अपने ब्रिज तैयार किए। दूसरे दिन इन ब्रिजों की मजबूती जांचने के लिए उन पर भार (लोड) डालकर परीक्षण किया गया। इस दौरान डिजाइन, निर्माण और भार वहन क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में टीम डेमोगॉर्गन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम के ब्रिज का वजन 210 ग्राम रहा, जबकि उसने 56.7 किलोग्राम तक भार सहन किया। इस टीम में धुन शर्मा, रजत कुमार, सक्षम कश्यप, शुभम चौधरी शामिल रहे। टीम पियर एंड पिलर्स दूसरे स्थान पर रही। टीम में हलीशा शर्मा, काशिश, तानिया, अंशिका शामिल रहे जिन्होंने 210 ग्राम का ब्रिज बनाया जिसकी भार क्षमता 34.1 किलोग्राम रही। तीसरे स्थान पर टीम पॉप्सिकल रही। टीम ने 190 ग्राम का ब्रिज बनाया जिसकी भार क्षमता 33 किलोग्राम रही। इस टीम में हार्दिक, आदित्य शर्मा, राज जमवाल, शची शामिल रही। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में नवाचार, टीमवर्क और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देती हैं।