फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ब्राह्मण समाज ने कुरीतियों के विरुद्ध फूंका बिगुल

Wed, 11 Feb 2026 05:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित ब्राह्मण सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: सभा
विज्ञापन
एकजुटता के लिए सभा ने बिलासपुर में किया मंथन
विज्ञापन

संगठन की शक्ति से होगा सामाजिक परिवर्तन : गौतम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की एक महत्वपूर्ण औपचारिक बैठक बुधवार को बिलासपुर में हुई। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और समाज के बुद्धिजीवियों ने वर्तमान समय में समाज के सामने खड़ी चुनौतियों और सामाजिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य रूप से समाज में पनप रही विभिन्न कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों पर गहरी चिंता जताई गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि ब्राह्मण समाज इन कुरीतियों के विरुद्ध एक निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। सभा ने संकल्प लिया कि किसी भी स्तर पर इन कुप्रथाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा और युवा पीढ़ी को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित मनमोहन गौतम ने कहा कि समाज का सशक्तिकरण केवल एकजुटता से ही संभव है। कहा कि आज के दौर में हमें संगठित होकर समाज के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। जब ब्राह्मण समाज जागरूक होगा, तभी वह समाज के अन्य वर्गों को भी सही मार्ग दिखाने में सक्षम होगा। हमारा उद्देश्य समाज को कुरीतियों से मुक्त कर एक आदर्श ढांचा तैयार करना है। सभा में समाज के उत्थान के लिए विभिन्न सुझाव साझा किए गए। इस अवसर पर महासचिव पंडित लीला गोपाल शर्मा, पंडित सतीश शर्मा, पंडित हरीश शर्मा, पंडित पवन शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित विजय गौतम, पंडित देव राज शर्मा और पंडित भूपेंद्र गौतम सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज कल्याण के कार्यों को गति देने की शपथ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें