फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Mon, 10 Aug 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बरमाणा के अंतर्गत धार-टटोह पंचायत के सोलग गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में मातम का माहौल है। जुड़वा भाइयों में एक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, सोल में काफी पुराना एक तालाब है। इन दिनों बरसात होने के कारण तालाब में पानी का स्तर बढ़ गया है। तालाब के नजदीक ही पेशे से चालक गोपाल दास का मकान भी है। रविवार सुबह लगभग आठ बजे गोपाल दास का बेटा सुरेश उर्फ गोलू घर से बाहर निकला। अचानक तालाब के नजदीक उसका पांव फिसल गया और वह उसमें गिर गया। घटना के वक्त आसपास कोई नहीं था। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद किशोर का शव तालाब में पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान परमानंद और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने इस घटना की सूचना थाना बरमाणा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि गोपाल के जुड़वा बेटे हुए थे। उनमें से सुरेश कुमार भी एक था।
विज्ञापन


किशोर की मौत से परिवार सदमे में है। मां तो मानों सुधबुध ही खो बैठी है। इस साल तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। झंडूता क्षेत्र में कुछ दिनों पहले नदी में नहाने उतरे दो छात्रों की मौत हुई थी। शाहतलाई इलाके में खेलते-खेलते दो बच्चे (भाई-बहन) भी पानी के टैंक में डूब गए थे। पंचायत प्रधान परमानंद ने बताया कि सोलग में बने तालाब में डूबने से सुरेश कुमार की मौत हुई है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें