फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खो-खो में सदर की दोनों टीम बनीं चैंपियन

Sun, 26 Oct 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जुखाला में हुई एक दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

जिले से चारों खंड की टीमों ने प्रतियोगिता में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला में रविवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के चार खंडों—सदर, घुमारवीं, झंडूता और स्वारघाट की अंडर-14 (लड़कों) और अंडर-18 (लड़कियों) की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ भूतपूर्व सैनिक और सेवानिवृत्त डीपीई रामपाल धीमान ने किया, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना को जीवन का मूलमंत्र बताया। लड़कों में फाइनल मुकाबला सदर और झंडूता की टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आईं। अंतिम क्षणों तक चले इस मुकाबले में सदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झंडूता को मात्र एक अंक के अंतर से हराया। सदर ने 14 अंक हासिल किए, जबकि झंडूता 13 अंकों के साथ उपविजेता रही। लड़कियों में फाइनल मुकाबला सदर और घुमारवीं की टीमों के बीच हुआ। इस मुकाबले में भी सदर की टीम ने अपनी रणनीति और तेजी का शानदार प्रदर्शन किया। सदर की लड़कियों ने घुमारवीं को हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों श्रेणियों में सदर की टीमों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से न केवल खेल को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुण भी विकसित होते हैं। समापन अवसर पर समाजसेवी रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए और कहा कि खो-खो जैसे खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।

जुखाला में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें