फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उपप्रधानों और सात वार्ड सदस्यों के पदों के लिए होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त पंकज राय ने जारी कर दी है। दो उपप्रधानों और सात वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों के उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

25 से 27 जुलाई तक नामांकन होंगे। 28 जुलाई को छंटनी की जाएगी। 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी होगी। साथ ही उन्हें चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। मतदान 10 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित होंगे।
इनसेट
इन पंचायतों में होगा उपचुनाव
उपमंडल श्री नयनादेवी जी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटखास और उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलासला में उपप्रधान के पदों के लिए उपचुनाव होगा। उपमंडल सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकरोहा के वार्ड नंबर-5 (सिल्ह-1), ग्राम पंचायत चांदपुर के वार्ड नंबर-4 (खन्न), घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाबला के वार्ड नंबर-2 (दाड़ी), उपमंडल झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत निहाण के वार्ड नंबर-2 (रैली), ग्राम पंचायत बड़गांव के वार्ड नंबर-9 (रडोह), उपमंडल श्री नयनादेवी जी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नकराणा के वार्ड नंबर-5 (ओयल) और ग्राम पंचायत टाली के अंतर्गत वार्ड नंबर-9 (टाली) में उपचुनाव के माध्यम से वार्ड सदस्यों के पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
जिला निर्वाचन अधिकार ी(पंचायत) एवं उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के उप निर्वाचन के संचालन के लिए खंड विकास अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्याशी तय समय और दिनांक पर रिटर्निंग अधिकारी के पास अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें