फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में बोहटी की टीम विजेता, बरठीं उपविजेता

विज्ञापन
डुमेहर बैडमिंटन कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जाग
विज्ञापन
डुमेहर बैडमिंटन कमेटी ने प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी की डुमेहर बैडमिंटन कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीनियर पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बरठीं, पट्टा, जाहू, भोरंज, डुमेहर, चमोह, गलौड़, बोहटी और बम्म क्लब सहित 18 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला बोहटी और बरठीं के बीच खेला गया। इसमें बोहटी की टीम विजेता और बरठीं उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल राकेश वर्मा ने किया। उन्होंने आयोजन समिति को नगद प्रोत्साहन राशि दी और क्लब पदाधिकारियों ने उन्हें टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत प्रधान औहर देश राज शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने भी आयोजन के लिए नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की और विजेता टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

देश राज शर्मा ने कहा कि वर्तमान में नई पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, ऐसे में खेलों के माध्यम से उन्हें सकारात्मक दिशा देना सराहनीय प्रयास है। क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि समिति प्रत्येक वर्ष विभिन्न त्योहारों पर प्रतियोगिताएं आयोजित करती है और यह स्वतंत्रता दिवस पर उनकी दूसरी प्रतियोगिता थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें