फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कंदरौर पुल के पास सतलुज में मिला 56 वर्षीय महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कंदरौर पुल के समीप सतलुज नदी में मंगलवार को 56 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतका की पहचान तुला देवी (56) पत्नी दिवंगत छमारू राम निवासी गांव व डाकघर शाला, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि कंदरौर पुल के समीप सतलुज नदी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और मृतका की पहचान कर ली। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें