फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल में 170 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग और लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के सहयोग से ग्राम पंचायत नम्होल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 170 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, टीबी रोग, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, यौन संचारित रोगों और मधुमेह (शुगर) की जांच की गई। शिविर में आंखों की जांच और डिजिटल एक्स-रे भी किए गए। परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रत्येक माह हर जिले में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर, आईसीटीसी पंजगाईं और बिलासपुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें