फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खंड स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताएं 26 अगस्त से, जिला स्तरीय 6 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
-घंडीर और कन्या पाठशाला घुमारवीं में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

-शिक्षा विभाग ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला उच्च शिक्षा विभाग ने अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड व जिला स्तरीय खेलों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जिला उपनिदेशक राज कुमार शर्मा की अगुवाई में हुई खंड स्तरीय बैठकों के आधार पर खेलों के स्थान और तिथियां निर्धारित की गईं।
छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 26 अगस्त से 28 अगस्त तक कराई जाएगी। खंड स्तरीय खेलों के लिए 10 जोन बनाए गए हैं। भराड़ी खंड की छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर, घुमारवीं खंड की औहर, झंडूता खंड की झंडूता, बरठीं खंड की गालियां, जुखाला खंड की पंजगाईं, सदर खंड की बल्हचुरानी, स्वारघाट खंड की स्वाहण, बस्सी खंड की लखनू, उच्च पाठशाला घुमारवीं/झंडूता खंड की मलांगण और सदर/स्वारघाट खंड की घ्याल स्कूल में होगी। छात्र वर्ग की पहले चरण की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 6 सितंबर से 8 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर में होगी। दूसरे चरण की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 सितंबर से 15 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में होगी।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 1 सितंबर से 3 सितंबर तक होगी। खंड स्तरीय खेलों के लिए 10 जोन बनाए गए हैं। भराड़ी खंड की छात्राओं की प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा, घुमारवीं खंड की कुठेड़ा, झंडूता खंड की जेजवीं, बरठीं खंड की छत, स्वारघाट खंड की जकातखाना, सदर खंड की ग्वाल्मुठानी, जुखाला खंड की बरमाणा, बस्सी खंड की नान्गेठाकुर, उच्च पाठशाला घुमारवीं/झंडूता खंड की कल्लर और सदर/स्वारघाट खंड की देलग स्कूल में होगी। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 18 सितंबर से 21 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में होगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 सितंबर से 25 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हाणी में होगा। छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय एथलेटिक मीट 28 सितंबर से 30 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें