फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजयुमो ने टी स्टॉल लगाकर दी मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नमो ऐप के माध्यम से लोग जान सकेंगे मोदी सरकार की हर नई योजना : रोहित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के कॉलेज चौक पर भाजयुमो ने मंगलवार को नमो टी स्टॉल लगाकर लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। स्टॉल पर चाय पिलाने के साथ ही लोगों को अपने मोबाइल पर नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी उन तक तुरंत पहुंच सके।
सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने भी नमो टी स्टॉल पर पहुंचकर युवा कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। सुबह 10 से दोपहर 1:00 बजे तक चाय पीने पहुंचे लोगों को मोदी सरकार की आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जनधन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि व जल जीवन मिशन जैसी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पिछले साढ़े नौ वर्ष की उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही लोगों को नमो ऐप की जानकारी देते हुए उन्हें इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया गया। भाजयुमो के प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर ने बताया कि नमो ऐप के माध्यम से लोग मोदी सरकार की हर नई योजना की जानकारी तुरंत हासिल कर सकेंगे। इसी तरह ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की बात सुनने के साथ ही वे अपने क्षेत्र से संबंधित पानी, सड़क व बिजली जैसी समस्याएं भी सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सदर से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अपना दायित्व पूरे जोश और उत्साह के साथ निभाने के लिए वे बधाई के पात्र हैं। केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह नमो टी स्टॉल का उद्देश्य भी मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं और नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठाने से वंचित न रह जाए। इस मौके पर भाजपा के जिला कार्यालय सचिव देवेश चंदेल, सदर मंडल उपाध्यक्ष रजनीश ठाकुर, महासचिव अशोक शर्मा, युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मुस्कान, जिला उपाध्यक्ष रिंकू चौधरी, सचिव सतीश शर्मा, बामटा पंचायत प्रधान विक्रम ठाकुर, सुधांशु शर्मा, सौरव गौतम, अजय मराठा, देवेंद्र, चंदन, प्रदीप सैनी, निशांत राणा व राहुल ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें