फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में भाजपा का एससी सम्मेलन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर घुमारवीं भाजपा ने कमर कस ली है। चुनावों को लेकर भाजपा 10 अप्रैल (बुधवार) को घुमारवीं के मिलन पैलेस में एससी मोर्चा सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन में करीब एक हज़ार लोग भाग लेंगे। सम्मेलन में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन दोपहर दो बजे होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने हटवाड़, पंतेहड़ा व बम्म सहित अन्य पंचायतों के गांव में जाकर लोगों से मुलाकात की। गर्ग ने लोगों को इस सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं भाजपा 10 अप्रैल को एससी सम्मेलन का आयोजन करेगी। लोगों से लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को घुमारवीं से रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दिलाने, केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याण कारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें