फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का लक्ष्य अगले विस चुनाव में जिले की चारों सीटें जीतना : जमवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-बिलासपुर में पार्टी संगठन काफी मजबूत,चार में से तीन विधायक भाजपा के
विज्ञापन

-भाजपा ने बिलासपुर में बैठक कर की लोकसभा चुनाव की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि बिलासपुर में पार्टी संगठन काफी मजबूत है। इस जिले में चार में से तीन विधायक भाजपा के हैं। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बिलासपुर से 43 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। भाजपा का अगला लक्ष्य अगले विधानसभा चुनाव में इस जिले की चारों सीटें जीतना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा यह लक्ष्य अवश्य हासिल करेगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की समीक्षा के लिए सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर के सभागार में आयोजित जिला भाजपा की बैठक में भाग लेने पहुंचे राकेश जमवाल ने चुनाव में कार्यकर्ताओं के अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी की वजह से कार्यकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों को मतदान के दिन पोलिंग बूथों तक ले जाने की थी। गर्मी की परवाह किए बगैर कार्यकर्ताओं ने इस चुनौती का डटकर सामना किया। उन्हीं की मेहनत से जिले में 72 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। उनकी इस मेहनत ने रंग भी दिखाया है। बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 43 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली है। इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। बैठक में प्रस्ताव पारित करके नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन और उनके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने तथा हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं जीत हासिल करने पर बधाई दी गई। बैठक में श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, महामंत्री प्यारेलाल चौधरी व बृजलाल ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजलाल ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर तथा चारों मंडलों, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें