- बैठक में किया मंडल की नई कार्यकारिणी का विस्तार
-झंडूता मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई धूनी मंदिर में
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक रविवार को धूनी मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रशम सिंह चंदेल ने की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।
वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि वह सभी एक ऐसे दल के कार्यकर्ता हैं, जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद पर केंद्रित है। अन्य दलों की विचारधारा परिवारवाद पर चलती है। आजादी के बाद अन्य दलों ने जनता को जो नारे दिए हैं वह सभी बेनामी साबित हुए। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुशासन और सेवा से संगठन की ताकत बढ़ी है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। देश में पार्टी की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं के संगठन और अनुशासन को जाता है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी की कार्ययोजना देश हित से जुड़ी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से भाजपा के उद्देश्यों को जनकल्याण से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी बूथों पर विजय हासिल करेगी। इसके लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी है। हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाना है और अपने-अपने बूथ से भाजपा को जीत दिलानी है। इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें जरनेल चंदेल, संतोष कुमारी, कुलविंदरा, नीलम कुमारी, विनोद चंदेल, सुखदेव चंदेल, रसील सिंह, अनीता चंदेल, जीवन चंदेल, शीला चंदेल, विश्वनाथ नड्डा, हंसराज, गौतम, शीला देवी, रक्षा धीमान, अश्विनी महाजन, राजेश, कैप्टन प्रकाश चंद, राजकुमार, बलबीर सिंह, सरला देवी, बीना देवी, जसवंत सिंह, वनियाल, रणजीत सिंह, महेंद्र ठाकुर, मंजुला चंदेल, अमरी देवी, बीना देवी और मस्तराम को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा छह सेक्टरों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। विधायक जीत राम कटवाल ने सभी सदस्यों का हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, राकेश गौतम, मंडल अध्यक्ष रश्म सिंह चंदेल, प्यारू राम संख्यान, दिनेश पटियाल, अनिल चंदेल, संगीता देवी, कुसुमलता, अमरनाथ, रचना ठाकुर, कंचन धीमान, शैलजा शर्मा, प्रवेश शर्मा सहित मंडल कार्यकारिणी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।