फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

Sun, 26 Oct 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच सचिव आठ मंडलाध्यक्ष नियुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल चौधरी ने मोर्चा के अध्यक्ष सुनील नेगी, शीर्ष नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, विधायकों से चर्चा करने के उपरांत जिला कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व मंडलाध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। इसमें चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव, प्रवक्ता व आठ मंडलाध्यक्षों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामलाल चौधरी ने बताया कि राकेश कुमार झंडूता, सुरेंद्र कुमार सदर बिलासपुर, वतन सिंह घुमारवीं, रामधन श्री नयना देवी जी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोहनलाल घुमारवीं व श्री नयना देवी जी से राजकुमार को महामंत्री बनाया गया है। राजपाल श्री नयना देवी जी अपर मंडल, रमेश चंद घुमारवीं, राज पाल श्री नयना देवी जी, मदन लाल घुमारवीं, राजकुमार श्री नयना देवी जी और बिशन दास झंडूता को सचिव चुना गया है। झंडूता के सोहनलाल को कोषाध्यक्ष, श्रीनयनादेवी लोअर मंडल के सुरेंद्र डांगी को कार्यालय सचिव, श्री नयना देवी जी लोअर मंडल से शीश पाल को प्रवक्ता और घुमारवीं के सोनू कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नंद लाल को झंडूता, पूर्ण सिंह को शाहतलाई, ब्रह्मु राम को भराड़ी, सीता राम को घुमारवीं, बाबू राम को सदर, हरदीप सिंह को बिलासपुर और रतन लाल चौधरी को लोअर मंडल श्री नयना देवी जी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें