फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी में खुला भाजपा का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में खुला भाजपा का कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने विधिवत रूप से किया। कार्यालय खुलने के बाद रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यालय खुलने से श्री नयना देवी जी क्षेत्र के पात्र लोगों के लिए केंद्र सरकार की और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, उसके लिए यहां पर हर तरह के फॉर्म यहां मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्यालय पार्टी और जनता के बीच एक संवाद का कार्य करेगा। भाजपा का यह प्रयास रहा है कि पात्र गरीब लोगों को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले। कई बार जानकारी न होने के कारण पात्र लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते उसके लिए यह कार्यालय खोला गया है ताकि पात्र लोगों को हर तरह की सुविधाएं यहां पर मिले और इस कार्यालय में हर समय भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे जो स्थानीय लोगों की समस्याओं के दृष्टिगत उनके निवारण के लिए कार्यरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें