घुमारवीं। भाजपा के स्थापना दिवस पर घुमारवीं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद पर काम करते हुए मोदी सरकार ने 10 साल में गरीब उत्थान की कई योजनाएं चलाई हैं। निरंतर काम करते हुए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण पार्टी आमजन की पसंदीदा पार्टी बन गई है, जो राष्ट्र प्रथम के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर प्रदेश के 7789 मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के सिद्धांतों पर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर घुमारवीं मंडल महामंत्री पंकज चंदेल, अलबेल सिंह, सागर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कर्म सिंह रतन सिंह और नागूराम मौजूद रहे। संवाद