फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक विधानसभा में अवैध खनन पर बोल रहे झूठ : बंबर

Fri, 20 Dec 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते बंबर ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
-बोले, दावे सही तो लिखित में दें शिकायत, अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दें विधायक
विज्ञापन


- सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का भी लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने विधायक त्रिलोक जमवाल की ओर से विधानसभा में उठाए गए अवैध खनन के मुद्दे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक विधानसभा में अवैध खनन पर झूठ बोल रहे हैं। इससे वह सस्ती लोकप्रियता लेना चाहते हैं। यदि उनके दावे सही है तो वह लिखित में इसकी शिकायत दें।
विज्ञापन

परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में बंबर ठाकुर ने कहा भाजपा विधायक विधानसभा सत्र में झूठ बोल रहे हैं। विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर में पहाड़ों के अवैध खनन का मुद्दा उठाया है। लेकिन वह बताएं कहां पहाड़ों पर अवैध खनन हो रहा है और कौन से पहाड़ खनन से समतल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि त्रिलोक जम्वाल उन पर बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि उन्होंने चुनाव के घोषणा पत्र पूरी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। विधायक यह आरोप विधानसभा से बाहर लगाएं और साबित करके दिखाएं। अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के पास शिमला, चंडीगढ़ और दुबई में बंगले हैं। वह बताएं यह संपत्ति कहां से आई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने मुख्यमंत्री का सलाहकार रहते हुए व्यापक भ्रष्टाचार किया है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें 12 दिन में उठाने की धमकी दी गई है। इसकी शिकायत उन्होंने पहले ही दर्ज करवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धमकियां भाजपा विधायक के आदमी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें