फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे विश्व में लहराएगा आयुष का परचम ़मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह योग को विश्व स्तरीय मान्यता दिलाकर घर-घर पहुंचाया है। उसी तरह आयुर्वेद को भी विश्व स्तरीय मान्यता दिलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा और शीघ्र ही पूरे विश्व में आयुष का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं आयुष स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने यह बात रविवार को क्षेत्र के सिकरौरा गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2017 में योग का अंतर्राष्ट्रीयकरण कराकर पूरे विश्व की मान्यता दिलाई है। उसी तरह अब आयुर्वेदिक को भी योग की तरह ही विश्व स्तरीय मान्यता दिलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आयुर्वेद का हर क्षेत्र में डंका बज रहा है। कोरोनाकाल में आयुर्वेद ने लोगों की काड़ा, जड़ी बूटियों के रस आदि से बनी दवाइयों के जरिए जान बचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक औषधि हर घर और हर स्थान पर आसानी से प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से कहा है कि वह उन्हें रामपुर में जमीन दिलवा दें तो वह आयुर्वेदिक अस्पताल शीघ्र ही खोलने का काम करेंगे।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से सचेत है और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को तेजी के साथ बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान कारगर साबित हुई आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की प्रशंसा की। पतंजलि योग पीठ के स्वामी विदेह देव ने भी लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से रूबरू कराया तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक को कारगर बताया। इससे पूर्व छात्रा वैष्णवी देवगन व अवनी देवगन ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन देवकरन गंगवार, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, राजीव अग्रवाल, राजेश सैनी, नवीन जैन, बीना सैनी, कंचन अग्रवाल, साक्षी जैन, धन्नूमल बंसल, हरवंस सिंह तनेजा, मधुबाला गुगलानी, रविंद्र यादव रवि, सुदर्शन मदान, चित्रक मित्तल, चेतन परुथी, डॉक्टर के बी सिंह, रवि टंडन, सुनील गुप्ता, ऋषभ ठाकुर, जयदीप गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, गिरिराज किशोर अग्रवाल, सपन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन गिरिराज किशोर अग्रवाल ने किया। अंत में राजेश सैनी, नवीन जैन, राजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें