फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने राज्यमंत्री से की बर्बाद धान की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से उनके कैंप कार्यालय में मिला। किसानों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों की बर्बाद हुई धान की फसलों को लेकर किसानों ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में वर्षा होने के कारण किसानों की धान और अन्य फसलें खराब हो गई थी। जिले की ज्यादातर तहसीलों में सत्यापन करके नुकसान का आकलन किया गया था। उनका आरोप था कि मिलक व बिलासपुर तहसीलों में बेमौसम हुई वर्षा से नुकसान का वास्तविकता से बहुत कम आंकलन किया गया है। किसानों ने राज्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस समस्या को देखते हुए गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और बारिश की वजह से खराब हुई फसल का आंकलन दुबारा कराकर सही मुआवजा दिया जाए।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार, जिला संगठन मंत्री हरिशंकर यादव,विपिन शर्मा, महेश बाबू, हरपाल सिंह, दयाराम,सुरेश सैनी, तालिब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें