फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

विज्ञापन
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद जिला भाजपा मुख्यालय पर आतिशबाजी करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बोले- यह प्रधानमंत्री की नीतियों व जनता के भरोसे की है जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की प्रचंड जीत पर हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं ने खुशी जताई और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व जनता के भरोसे की जीत बताया।
विज्ञापन

श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण चंदेल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की जोड़ी ने विकास का नया अध्याय लिखा है और प्रदेश ने पिछड़ेपन की छवि से आगे बढ़कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने झूठी गारंटियों के नाम पर प्रचार करने पहुंचे हिमाचल कांग्रेस नेताओं को कड़ा सबक दिया है। उनका कहना था कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त है और प्रदेश की जनता भी चुनावों का इंतजार कर रही है, ताकि कांग्रेस सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाई जा सके। कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश में वोट चोरी का मुद्दा उठाकर मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन उसके अभियान का नेतृत्व करने वाले नेता को 10 सीटें भी नहीं मिलीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पांच सीटों पर सिमट जाना उसकी जनाधार खोने का प्रमाण है। नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जीत की बधाई देते हुए बिहार की जनता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें