फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा किसान मोर्चा जिले के बूथों पर तैनात करेगा किसान प्रहरी

Wed, 26 Nov 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर में हुई बैठक, विभिन्न मंडलों के प्रभारी किए नियुक्त
विज्ञापन

जिले से 4 दिसंबर को विधानसभा घेराव में 200 किसान लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा जिला किसान मोर्चा बिलासपुर की एक बैठक बुधवार को परिधि गृह बिलासपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम गोपाल ठाकुर ने की। बैठक में जिले के सभी भाजपा मंडलों में बूथ स्तर पर किसान प्रहरियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक बूथ पर 10 किसान प्रहरी 5 दिसंबर से पहले नियुक्त किए जाएंगे, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत किया जा सके। बैठक के दौरान किसान मोर्चा ने विभिन्न मंडलों में प्रभारी भी नियुक्त किए। इसमें श्री नयना देवी जी लोअर मंडल के लिए सतीश कुमार (जिला मीडिया प्रभारी), अपर मंडल के लिए बिक्रम ठाकुर (जिला प्रवक्ता) को नियुक्त किया गया। सदर मंडल के लिए बाबू राम (जिला सचिव), बिलासपुर मंडल के लिए ओंकार सिंह (जिला उपाध्यक्ष), घुमारवीं मंडल के लिए अमरनाथ ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष), भराड़ी मंडल के लिए प्रवीण चंदेल (जिला सचिव), शाहतलाई मंडल के लिए भूपेंद्र ठाकुर और राकेश चंदेल (जिला महामंत्री) और झंडूता मंडल के लिए जिला अध्यक्ष राम गोपाल को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति कथित दमनकारी नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की समस्याओं से दूरी बना रही है, जो चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों के प्रति अपना रवैया नहीं बदला, तो बिलासपुर जिला किसान मोर्चा व्यापक जन आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा। साथ ही निर्णय लिया गया किया कि 4 दिसंबर को किसान मोर्चा बिलासपुर से 200 किसान धर्मशाला में होने वाले विधानसभा घेराव में भाग लेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें