फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव में हारने के बाद भी नींद से नहीं जाग रही भाजपा : सांख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ पूरा कर रही है गारंटियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश की राजनीति में अस्थिरता का माहौल पैदा करने वाली भाजपा चारों ओर से मुंह की खाने के बाद भी कुंभकर्णी निद्रा से बाहर नहीं आ पा रही है। आए दिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान बता रहे हैं कि वह मुगालते में जीवन जीना पसंद करते हैं। वीरवार को नालागढ़ के रामशहर में जयराम ठाकुर का बयान कि कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, उनकी हताशा और सता के हाथ से जाने की छटपटाहट से अधिक कुछ नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि जयराम ठाकुर शायद भूल रहे हैं कि पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने के लिए कदम दर कदम आगे बढ़ती जा रही है। मातृ शक्ति के लिए 1500 रुपये के वादे को भाजपाइयों ने खूब भुनाने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश सरकार ने एन वक्त पर एक साथ तीन महीनों की राशि 4500 रुपये मातृशक्ति के बैंक खातों में डालकर भाजपाइयों के मुंह सिल दिए। विरोध की राजनीति में महारत हासिल कर चुके भाजपा नेता सत्ता से दूर नहीं जा पा रहे हैं। इनका मिशन विधायक खरीद औंधे मुंह गिरा है। संदीप सांख्यान ने सवाल किया कि तीन निर्दलीय विधायकों की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उनको अपनी विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को दोबारा चुनावों में झोंक दिया गया। आज इनको प्रदेश की जनता कोस रही है। इससे साफ झलकता है कोई न कोई डील भाजपा और इन तीन निर्दलीय पूर्व विधायकों के मध्य तय जरूर हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें