फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रही भाजपा : राहुल ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, राम मंदिर का कांग्रेस ने कभी नहीं किया विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राहुल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी राम मंदिर का विरोध नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वर्षों से इस विषय पर मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है। राहुल ठाकुर ने कहा कि हाल ही में पूर्व मंत्री की ओर से कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर की गई टिप्पणियां पूरी तरह निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी भगवान श्री राम के नाम पर वोट नहीं मांगे और न ही राम के नाम पर चंदा जुटाकर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध केवल उस कथित चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर है, जिसने करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। कांग्रेस यह जानना चाहती है कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी कैसे हुई, इसके लिए जिम्मेदार कौन है और यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें