नाल्टी स्कूल प्रबंधन समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
पाठशाला में सर्वसम्मति से हुआ एसएमसी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। समिति में 15 निर्वाचित और पांच नामित सदस्यों को शामिल किया गया है। निर्वाचित सदस्यों में महिलाओं और पुरुषों को समान प्रतिनिधित्व देते हुए 50-50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें सर्वसम्मति से सुनील कुमार को एसएमसी प्रधान और संदीप कुमार को उप प्रधान चुना गया। नवगठित 15 सदस्यीय समिति को कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए दो उपसमितियों में बांटा गया है। इनमें एक उपसमिति विद्यालय के भवन और निर्माण कार्यों की निगरानी करेगी, जबकि दूसरी उपसमिति विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अकादमिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सुझाव देने एवं कार्य करने की जिम्मेदारी निभाएगी। प्रधानाचार्य प्रकाशो देवी ने बताया कि सरकार की नई गाइडलाइन के तहत गठित एसएमसी विद्यालय के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।