फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा की जिला इकाई के पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा की बिलासपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि प्रदेश और बिलासपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सुभाष मन्हास, प्रेम सिंह ठाकुर, रक्षा ठाकुर, भीम सिंह चंदेल, अनूप महाजन और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष, प्यारेलाल चौधरी व बृजलाल ठाकुर को महामंत्री, उर्मिला कौशल, कुसुमलता, कल्पना शर्मा, पवन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर व राजेंद्र प्रसाद को सचिव, मदन ठाकुर को कोषाध्यक्ष, देवेश चंदेल को कार्यालय सचिव का दायित्व सौंपा गया है। सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें