फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं से गर्ग, झंडूता से कटवाल, नयनादेवी से रणधीर बने प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए बिलासपुर की चारों सीटों पर अपने टिकट घोषित कर दिए हैं। इस बार जगत प्रकाश नड्डा की सदर सीट से मौजूदा विधायक सुभाष ठाकुर की टिकट काटकर नड्डा के चहेते त्रिलोक जम्वाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले की अन्य तीन सीट पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। घुमारवीं से प्रदेश सरकार में मौजूदा खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, श्री नयनादेवी जी से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा और झंडूता से मौजूदा विधायक जीतराम कटवाल को ही टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। सदर से चुनावी समर में उतारे गए त्रिलोक जम्वाल नड्डा परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। अप्रैल माह में नड्डा ने बिलासपुर का चार दिन का दौरा किया था। तभी से ही त्रिलोक जम्वाल को सदर से उम्मीदवार बनाने की मुहिम शुरू कर दी गई थी। जम्वाल की सदर की जनता में पहचान बने इसके लिए जेपी नड्डा ने चार दिन के सदर विस क्षेत्र के दौरे में उन्हें अपने साथ ही रखा था। इससे पहले त्रिलोक जम्वाल भाजपा के प्रदेश महामंत्री, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, भाजपा राज्य चुनाव कार्यकारिणी की कमेटी में सदस्य रहे। वहीं अब सदर से सुभाष ठाकुर का टिकट काटकर उन्हें टिकट दिया गया है। हालांकि सदर में कांग्रेस की सीट पर उनका किससे सामना होगा यह तय होना बाकी है।
घुमारवीं से मौजूदा विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री राजेंद्र गर्ग को टिकट दिया गया है। इससे पहले इन्होंने साल 2017 में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के नेता राजेश धर्माणी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। अब एक बार फिर से राजेंद्र गर्ग और धर्माणी आमने-सामने होंगे। झंडूता से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जीतराम कटवाल भी साल 2017 में पहली बार भाजपा की सीट से चुनाव लड़कर कांग्रेस के डॉक्टर बीरू राम किशोर को हराकर विधानसभा पहुंचे थे और उनपर फिर से पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं अब झंडूता में कांग्रेस ने नए चेहरे विवेक कुमार को मैदान में उतारा है। श्री नयनादेवी जी से रणधीर शर्मा भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज रामलाल ठाकुर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें