फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी में बीडीसी भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
पंचायत समिति स्वारघाट के नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक रणधीर शर्मा। स्रोत: जाग
विज्ञापन
रूप लाल ठाकुर अध्यक्ष, कमला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

15 सदस्यीय समिति में दोनों पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिले 9-9 वोट
कांग्रेस को अध्यक्ष पद पर 6 और उपाध्यक्ष पद पर 5 मत

संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। ब्लॉक समिति श्री नयनादेवी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर टाली वार्ड से निर्वाचित रूप लाल ठाकुर और उपाध्यक्ष पद पर मंडयाली वार्ड से निर्वाचित कमला देवी विजयी रहीं।
15 सदस्यीय ब्लॉक समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रूप लाल ठाकुर को 15 में से नौ मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को छह मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के चुनाव में कमला देवी को भी नौ मत मिले। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को पांच मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत निरस्त हो गया।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों की जीत के साथ ब्लॉक समिति में पार्टी की मजबूत पकड़ एक बार फिर सामने आई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने रूप लाल ठाकुर और कमला देवी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से निराश है और भाजपा के विकासात्मक दृष्टिकोण पर भरोसा जता रही है।
विज्ञापन

रणधीर ने कहा कि नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पंचायत समिति सदस्यों ने जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें